महिलाओं में पेट कम करने के टिप्स weight loss for woman
कब्ज दूर करें
कम से कम फाइबर और तरल पदार्थ का सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है जिसकी वजह से सूजन हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए अपने आहार में फाइबर के स्रोतों जैसे दाले, नट्स, बीज, हरी सब्जियां और फल आदि को शामिल करें। फाइबर आपकी पाचन-क्रिया को दुरुस्त बनाये रखने में मदद करता है। इसके साथ ही दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानीजरूर पियें और व्यायाम को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनायें।
फूड एलर्जी से बचें
कई बार लोग निश्चित खाद्य पदार्थ से एलर्जी को समझ नहीं पाते हैं जिसकी वजह से गैस और सूजन की समस्या होती है। ऐसे में डॉक्टर से संपंर्क करें। ज्यादातर लोग खुद ही इसकी जांच करके अपने आहार से स्वस्थ पदार्थों को निकाल देते हैं। अगर आपको फूड एलर्जी की समस्या लग रही है तो डॉक्टर से टेस्ट के लिए कहें।
जल्दी में खाना ना खाएं
खाने को अच्छे से पचाने के लिए जरूरी है कि चबा-चबा कर खाया जाए। खाने को अच्छे से ना चबाने से शरीर के अंदर हवा चली जाती है जिससे पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए अपने आहार को धीरे-धीरे और अच्छे से चबा कर खाएं इससे आप खाने को अच्छे से इंन्जाय कर पाएंगे और आपको देर तक पेट के भरे होने का एहसास होगा।
कार्बानेटेड ड्रिंक्स
कोल्ड ड्रिंक्स या अन्य कोई भी ड्रिंक पेट में सूजन का कारण हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि सादा पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। अगर आप चाहें तो नींबू पानी भी ले सकते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी, पिपरामिंट टी भी पेट की सूजन को कम करती है।
शुगर फ्री आहार
अत्यधिक मीठे का सेवन से पेट में सूजन की समस्या होती है। इसलिए बहुत ज्यादा मीठा आहार या पेय लेने से बचना चाहिए। डॉक्टरों की मानें तो दिन भर में दो या तीन बार कृत्रिम मीठा आहार ले सकते हैं।
च्वूइंग गम कम खाएं
च्वूइंग गम खाने से शरीर में हवा का प्रवेश होता है जो सूजन का कारण हो सकता है। अगर आप च्वूइंग गम खाने की आदत है तो टॉफी ले सकते हैं। इसके अलावा हाई फाइबर स्नैक जैसे फल, सब्जियां ले सकते हैं।
सोडियम कम लें
हाई प्रोस्सेड फूड में सोडियम की मात्रा अधिक और फाइबर की मात्रा कम होती है जो पेट में भारीपन और सूजन का कारण हो सकता है। जब भी डिब्बाबंद आहार या प्रोस्सेड आहार ले तो सोडियम की मात्रा जांच लें। 500 ग्राम से अधिक सोडियम का सेवन नुकसानदेह होता है।
मोटापा कम करने के प्राकृतिक उपचार weight loss for woman
आज हर कोई मोटापे (Obesity) से परेशान है।आधुनिक समय में यह एक बीमारी के रूप में तेजी से फैल रहा है। मोटापा वह स्थिति है जब अत्यधिक शारीरिक वसा शरीर के भागों में चर्बी के रूप में एकत्र हो जाती है व स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालने लगती है।
मोटापे के कई कारण हो सकते है। इनमें से प्रमुख है अधिक चर्बीयुक्त आहार का सेवन, व्यायाम न करना, मानसिक तनाव व हाइपोथाइरॉयडिज़्म।
मोटे व्यक्ति को अधिकांशतः मधुमेह, उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी, जोड़ों का दर्द, गठिया, घुटनों में दर्द, कब्ज और अन्य कई विकारों की संभावना भी अधिक होती है। कुछ प्राकृतिक घरेलू उपचारों का उपयोग करके तथा जीवनशैली में परिवर्तन करके आप मोटापे की समस्या से छुटकारा पा सकते है।
मोटापा कम करने के प्राकृतिक उपचार weight loss for woman
अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी से करें। हर रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिला कर सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
त्रिफला (१० ग्राम) चूर्ण को एक गिलास पानी में दस मिनट तक उबालें। इस मिश्रण को छानकर रोज सुबह इसका सेवन करें।
रोज सुबह करेले के रस में नींबू रस मिलाकर पीने से भी शरीर की चर्बी कम होती है।
सुबह उठकर १-२ टमाटर खाने से भी मोटापा नियंत्रित होता है।
दिन मे दो बार गुग्गुल गोंद को हल्का गुनगुना करके सेवन करना मोटापा नियंत्रित करने में सहायक है।
कच्चा या पकाया हुआ पत्तागोभी खाना मोटापे को कम करने में आश्चर्यजनक रूप से सहायक है।
रोज़ाना ग्रीन टी का सेवन करना न सिर्फ वज़न नियंत्रित करता है, बल्कि शरीर के लिये भी फायदेमंद है।
उत्तम गुणवत्ता की ग्रीन टी की पत्तियों को उबले पानी में डालकर ५ -१० मिनट ढककर रखें। इसे दिन में २-३ बार पीयें।
बराबर मात्रा में आंवले व हल्दी का चूर्ण छाछ के साथ पीने से पेट की अतिरिक्त चर्बी कम होती है।
रोज सुबह छोटी पीपल का चूर्ण (३ ग्राम) छाछ के साथ सेवन
करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
छाछ मे काला नमक व अजवाइन मिला कर दोपहर के भोजन के बाद पीये।
आधा चम्मच सौंफ को एक कप उबलते पानी में डालें व १० मिनिट तक इसे ढककर रखें।
ठंडा होने पर इस पानी को पिएं।
दिन भर में ३-४ लीटर पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते है व पेट
की चर्बी भी कम होती है।